|
आज दिनांक २२ दिसंबर २०११ गुरुवार | पोष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह ७-२७ बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि अर्धरात्रि के बाद ३-४२ बजे तक रहेगी फिर चतुर्दर्शी तिथि शुरू | विशाखा नक्षत्र दोपहर १-२५ बजे तक फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू | धृति योग अर्धरात्रि १-२७ बजे तक फिर शूल योग शुरू | तैतिल करण शाम ७-२७ बजे तक फिर गर करण शुरू | आज का राहुकाल दिन में १-३० बजे से ३-०० बजे तक रहेगा और इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए |
चंद्रमा आज सुबह ७-४५ बजे तक तुला राशी में रहेगा फिर बाद में वृश्चिक राशी में प्रवेश करेगा |
----- दिशाशूल--- शनिवार और सोमवार को पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है गुरुवारको दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है शुक्रवार और रविवार को पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहता है मंगलवार और बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है इसलिए कभी भी इन दिनों में इस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए |
---- आज गुरुवार का यतिराशिफल -----
मेष- सुबह का कुछ समय तो अच्छा है मगर आगे आठवा चंद्रमा राहू की युति में होने के करण मन को विचलित करेगा और कोई अशुभ समाचार भी मिलेगा कोई खास दोस्त आज धोखा दे सकता है जिससे सहायता की उम्मीद रहेगी वो ही समय पर साथ नहीं देगा धन मिलेगा मगर चैन नहीं मिलेगा रात को नींद भी मुश्किल से आएगी और परिवार में भी तनाव बना रहेगा |
वृषभ- सभी क्षेत्र में आज सोच समझकर आगे बढे कोई आपको उलझा सकता है और नहीं तो आप अपने ही गलत निर्णय का शिकार हो सकते है जीवन साथी से कुछ प्यार भरी तकरार हो सकती है शाम को कही घुमने का प्रोग्राम बना सकते है या कोई शादी जेसे सामाजिक प्रोग्राम में शामिल हो सकते है | धन भी आज मिलेगा |
मिथुन- सुबह सवेरे कुछ टेंसन बना रहेगा कोई कडवी बात सामने आ सकती है मगर जेसे जेसे समय आगे बढेगा समय पक्ष का बनता जायेगा मन में प्रसन्नता रहेगी और शाम को किसी काम के सफलता पूर्वक पूरा हो जाने की ख़ुशी रहगी जीवनसाथी से साथ और सहयोग बराबर मिलेगा शुभ समाचार मिलेगे और धनलाभ भी होगा |
कर्क- कोई खास काम करने के लिए आज दोपहर तक का इंतज़ार करना पड़ेगा तब ही जाकर के दोस्तोका सहयोग मिलेगा और आज कोई लम्बी यात्रा पर जाना हो तो उसको कुछ दिनों के लिए टालना ही अच्छा रहेगा धन को लेकर के मन परेशान रहेगा रात को नींद भी लेट आएगी और परिवार में माहोल से भी कुछ दिक्कत महसूस कर सकते है |
सिंह- आज का दिन कुछ एसा बीतेगा की जेसे कुछ समझ ही नहीं आरहा है की ये सब क्या हो रहा है दोपहर को कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिलेगा कोई नया काम करना अभी ठीक नहीं है किसी बड़े की सलाह लेवे या फिर अपना निर्णय को दो दिनों के लिए ताल देवे मित्रो से सहयोग नहीं मिल सकेगा कोई अपमान जनक घटना भी घट सकती है |
कन्या- दिन अच्छा है आज मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा काम में व्यस्तता रहेगी और कोई नया काम भी मिलेग लाभ के सौदे होंगे और घर परिवार में शांति और सकून रहेगा कुछ लम्बी या छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा कही से अच्छे और शांति प्रदान करने वाले समाचार मिलेगे |
तुला- आज का दिन खास है कोई सोची समझी पुराणी इच्छा पूरी हो सकती है मन प्रसन्न रहेगा काम में भी व्यस्तता रहेगी थकान भी होगी मगर आराम का भी पूरा मौका मिलेगा शाम को नयी स्थान पर घूमना हो सकता है और कोई खरीददारी का प्रोग्राम भी बना सकते है लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है किसी इसे मित्र से मिलन हो सकता है जिसको आप काफी दिनों से याद कर रहे थे |
वृश्चिक - आज खर्चे के साथ दिन की शरू वत हो सकती है या किसी के साथ झगडे से भी शुरुवात हो सकती है कोई भी काम शांति से करे दोपहर के बाद समय पक्ष का बन जायेगा फिर भी कुछ अच्छे और कुछ परेशान करने वाले क्षणों में से आपको गुजरना ही पड़ेगा कभी मन खुश और कभी उदास बस दिन भर युही समय गुजरता जायेगा मित्रो से भी आज उम्मीद करना बेमानी होगा |
धनु- बारवा चंद्रमा सुबह से ही शुरू हो जायेगा तो आज आप संभलकर कोई निर्णय करे धन हानि हो सकती है या कोई बड़ा नुक्सान हो सकता है जो भी काम करना हो उसके लिए पहले सोचे और फिर करे या फिर किसी समझदार से सलाह लेकर के ही आज कोई काम करे |
मकर- आज सरकारी हो या प्राईवेट सभी काम रुक रुक कर आगे बढ़ेंगे या फिर पूर्ण रूप से रुक भी सकते है कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है जिससे चिंता बढ़ जाये और अपनी गलती पर ही अफ़सोस होने लगे आज अपने मित्रो पर भरोसा करना अपने आप को धोके में रखने जेसा होगा कोई मित्र कुछ भी सहायता नहीं करे एसा भी हो सकता है |
कुम्भ- लाभ का समय है आज काम में पूरा मन लगा कर करे जल्दी ही सफलता मिलेगी धन के लिए किये गए प्रयास भी सफल होंगे मित्रो का सहयोग अपने आप ही मिलता चला जायेगा घर परिवार में भी शांति मिलेगी नए काम की शुरुवात करनी चाहे तो आज कोई योजना बना कर उस पर काम शुरू कर सकते है दिन में कोई शुभ मंगलमय समाचार मिलेगा मन खुश रहेगा |
मीन- बहुत दिनों से आपको कुछ शिकायत अपने सहयोगियों से और अपने आप से थी मगर अब समय बदल गया है सबकुछ अपने आप ही सेट होता चला जायेगा और आपके काम भी अब बनाने शुरू हो जायेगे जो लोग अभी तक आपका विरोध कर रहे थे वो स्वय ही आपका साथ देने लगेगे और सहयग भी करेगे | |